ग्रेटर नॉएडा : मजदूरों की मांगो को लेकर माक पा ने कलेक्ट्रट पर दिया धरना

ग्रेटर नॉएडा : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इतनी धोषणाओ के बाद भी आज मजदुर की हालत बद से बदतर हो गयी है अधिकारियो के गलत रवैये व् मनमानी से गरीब लोग काफी परेशान है अगर मजदुर आदमी कोई शिकायत लेकर जाता है तो उसकी सुनवाई को अनसुना कर दिया जाता है। ग्रेटर नॉएडा जनपद में यही हाल रहा है मजदुर के साथ , मजदुर को उसका दिलाने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले सैकड़ो मजदूरों के साथ सूरजपुर कलेक्ट्रट पर मजदूरों की मांगो लेकर धरना दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बताया कि व्याप्त समस्याओं व् राशन डीलरों एव अधिकारियो के द्वारा की जा रही मनमानी साथ ही जनपद में होरही कालाबाजारी कम खिलाफ धरना दिया है। और प्रशासन से हमारी मांग है राशनिंग व्यावस्था में सुधर करके सबके राशनकार्ड बनाकर सस्ता राशन देने और जिले के मजदुरो को दिल्ली की तर्ज पर बराबर न्यूनतम वेतन देने श्रम कानूनों का प्रतिपालन करवाने सहित कई मांगो पर ध्यान दिया जाये

Share