फ़ादर एगनेल विद्यालय, ग्रेटर नॉएडा में नन् हे मुन्हे बच्चों ने बड़ी धूमधाम से मनाया वार् षिकोत्सव

गत दिवस दिनांक 3 फरवरी को फ़ादर एगनेल विद्यालय ग्रेटर नॉएडा में के. जी. से प्रथम कक्षा तक के बच्चों का बच्चों का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का थीम सर्कस था। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

जोकर डांस , पोम पोम डांस और हूला हूप डांस से सभी के चेहरे पे मुस्कान आ गयी। जानवरों की वेशभूषा में डांस करके बच्चों ने सबको बहुत गुदगुदाया। वही छोटे छोटे बच्चों ने बैलेंसिंग एक्ट दिखा के सबको हैरान कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिम्नास्टिक्स रहा जिसमे बच्चों की कलाबाजियों ने सबका मन मोह लिया। सायकल शो ने भी सभी दर्शकों की वाह-वाही लूटी। मुख्य अतिथि फ़ादर करवालो ने बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की प्रशंसा की। विद्यालय के मेनेजर फ़ादर बेंतो ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रधनाचार्या सिस्टर मारिया नैंसी ने सभी अभिभावकों और अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।

Share