हृयूमन वैल्यूज को लेकर आई.टी.एस इन्जीनियर िंग कॉलेज में शुरू हुआ इंडक्शन प्रोग्राम

ग्रेटर नोएडा प्रतिष्ठित आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलिज ग्रेटर नोएडा में डाॅ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से प्रेरित एक सप्ताह का ’’इन्डेक्शन प्रोगाम’’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मानव मुल्यों पर आधारित व्याख्यान आयोजित किये जाते है और विश्वविद्यालय से संबधित सभी संस्थानों में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
इस कार्यक्रम से मानव मूल्य और उनकी उपयोगिता को परिलक्षित किया जाता हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज के आध्ुनिक समय में मानव के तौर पर आने वाली व्यक्तिगत, सामाजिक, पारिवारिक और पर्यावरण से संबधित समस्याओं को रेखांक्ति करने और उन्हें समझने पर विशेष ध्यान रखा गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका संस्थान की प्राध्यापिका तोरण कपूर रहीं। कार्यक्रम में संस्थान के डीन अकादमीक डाॅ0 गगनदीप अरोरा व डीन स्टूडेन्ट वेल्फेयर डाॅ0 संजय यादव भी उपस्थित रहे।

Share