गांवों के विकास व किसानो के हित के लिए भारतीय किसान यूनियन मुख्यमंत्री से मिला



भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ से बढे हुऐ बिजली की दरो को वापिस करने डार्क जोन में विधुत कनेक्शन खोलने भूमि अधिकरण को किसान हित में करने अन्ना प्रथा को रोकने हर जिले में आवारा पशूओ के लिये गऊशाला का प्रबंध कराने गौतमबुद्धनगर में तीनो प्राधिकरण दुवारा किसानो की पुरानी आबादियों को वैध माना जाये यमुना प्रधिकरण के जगन पुर दनकौर अट्टा फतह पुर के किसानो को 64%मुआवजा दिलाने दनकौर की द्रोण गऊशाला को जे पी बिल्डर से मुक्त कराने व् 10%भूखंड की अधिकतम 2500 की जगह 5000 कराने के मुद्दों को रखा | भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादोन प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर प्रदेश सचिव पवन खटाना , मंडल अध्यक्ष हरनाम वर्मा ,गुरमीत अदि उपस्थित थे |

Share