समसारा विद्यालय के आर्यन ने हांसिल की एक औ र उपलब्धि

समसारा विद्यालय , ग्रेटर नॉएडा के कक्षा नवीं के छात्र आर्यन चौधरी ने क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया | यह टूर्नामेंट पंद्रह से सत्रह दिसम्बर को नॉएडा स्टेडियम में यो गेम्स इमर्जिंग प्लेयर्स डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2017 के नाम से आयोजित किया गया | जिसका आयोजन नॉएडा व् ग्रेटर नॉएडा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया गया | आर्यन चौधरी ने यह स्वर्ण पदक अंडर सत्रह के अंतर्गत प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त आर्यन चौधरी ने पूरे गौतम बुद्ध डिस्ट्रिक्ट में पांचवीं से आठवीं रैंक के अंतर्गत भी स्थान प्राप्त किया | समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय जी ने आर्यन को इस उपलब्धि के लिए समस्त समसारा परिवार की तरफ से बहुत सी बधाइयाँ दीं |

Share