भारतीय किसान यूनियन (अरा ) का हुआ संगठन विस्तार !

(19/12/2017) ग्रेटर नॉएडा :

भारतीय किसान यूनियन (अरा) की मीटिंग गांव खेड़ा व भाईपुर गांव में हुई जिस में संगठन का विस्तार किया गया।


मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने संगठन विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए बताया की ग्राम अध्यक्ष मुकेश शर्मा और भाई पुर ग्राम अध्यक्ष ओम शर्मा को बनाया गया है। इस मौके पर पूरण सिंह आर्ये अध्यक्ष मनोज मावी, जेवर तहसील अध्यक्ष शमशाद सैफी, दादरी तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा मनोज, संतोष प्रधान, मेघराज, विभोर शर्मा, फिरेराम तोगर आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता ने बताया की इस संगठन विस्तार से संगठन को नै शक्ति और ऊर्जा मिलेगी और किसानों के संघर्ष को बल मिलेगा।

Share