जिलाधिकारी ने यमुना विकास प्राधिकरण को द िया आदेश : भू-माफियाओं को करे चिन्हित !

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन एवं सरकार के निर्देशों के अनुपालन करते हुए जनपद में भूमाफियाओं को चिन्हित करने के लिए बहुत ही गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुसार यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनके क्षेत्र में कोई भी भूमाफिया क्रियाशील नहीं है। इस संबंध में हाल ही में जनपद के प्रमुख समाचार पत्रों में यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के संबंध में अनेक खबरों का प्रकाशन भूमाफियाओं के संबंध में किया गया है। जिसका जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र प्रेषण करते हुए भूमाफियाओं का चिन्हीकरण करने के लिए कहा है , ताकि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सक्रिय भूमाफियाओं का चिन्हीकरण किया जा सके और उनपे कड़ी कानूनी कर्यवाई की जा सके

Share