ग्रेटर नॉएडा : कोर्ट के सामने आपसी विवाद को लेकर महिला पर चाकुओ से हुआ हमला

गौतमबुद्ध नगर : डीएम कार्यलय पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट आई एक महिला पर चार लोगो ने चाकुओ से हमला करके जख्मी कर दिया। घटना थाना सूरजपुर की है। डीएम कार्यालय के सामने शनिवार को एक महिला पर चार लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। महिला की पीठ पर दो बार चाकू मारा गया है। महिला का आरोप है कि हमला करने वालों में उनका पूर्व पति, देवर व जेठ सहित चार लोग हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी अफसाना (40) भंगेल (नोएडा) में रहती हैं। करीब 15 साल पहले उसने अपने पति असलम से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। महिला का कहना है कि तलाक के बाद बेटी को उन्होंने अपने पास रख लिया। अब बेटी बड़ी हो गई है और उसकी शादी करनी है लेकिन पूर्व पति ने शादी का खर्च देने से इनकार कर दिया। महिला ने हर्जाना लेने के लिए सूरजपुर स्थित जिला अदालत में मुकदमा किया है। शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। वह अपने पति के साथ कोर्ट पहुंची थीं।

कोर्ट में उनके पूर्व पति असलम, इस्लाम, मन्नु व वसीम भी आए थे। कोर्ट से निकलने के बाद असलम ने समझौता करने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। बातचीत के दौरान विवाद होने पर पति व उनके भाइयों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share