आॅटो एक्सपो 2018 को सफल बनाने के लिए डीएम बीए न सिंह ने अधिकारियो को दिए दिशा निर्देश

गौतमबुद्ध नगर – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 7 फरवरी से 14 फरवरी तक एक्सपो मार्ट ग्रैटर नोएडा में आॅटो एक्सपो 2018 का आयोजन किया जायेगा। इसे सफल बनाने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर आॅटो एक्सपो 2018 के आयोजन के सम्बन्ध मे सोसाइटी आॅफ इण्डियन आॅटो मैन्यूफैक्चरर्स के प्रतिनिधियांे के द्वारा आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध मे कम्प्यूटर डिस्प्ले के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
डीएम बीएन सिंह ने इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि यह एक अंर्तराष्ट्रीय मेला है और प्रत्येक वर्ष आॅटो एक्सपो का आयोजन जनपद में किया जाता है। अतः सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय रहते अपनी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली जाये और यह भी देख लिया जाये विगत वर्षो में आयोजन के आधार पर यदि कोई कार्य किया जाना आवश्यक है, तो उसके सम्बन्ध मे भी कार्य योजना बना कर उसे अन्तिम रूप प्रदान किया जायें।
आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध में पार्किंग, आॅटो तथा टैक्सी स्टैण्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियांे के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुये उसे तैयार करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि आयोजन में बाहर के देशांे के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, उन्हें एक्सपो मार्ट तक आने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। इसके लिए सम्बन्धित मार्गो पर सकेंत चिन्ह एवं होर्डिग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि आॅटो एक्सपो प्रदेश के विकास माॅडल कार्य करने के उद्देश्य से प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा प्रदेश के औद्योगिक विकास माॅडल की स्लाईड तैयार कर आयोजन के समय इसका संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। डीएम ने यह भी कहा कि आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध मे विद्दुत आपूर्ति, अग्निशमन, स्वास्थय सेवाऐं, लाईसेंस एवं उत्पाद कर, व्यापार कर आदि से सम्बन्धित जो विभागीय अधिकारी है, उनके द्वारा भी अपनी समस्त विभागीय तैयारियाॅ पूर्ण करने की कार्यवाही की जाये। सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा एक कार्य योजना तैयार करते हुये उसे अन्तिम रूप प्रदान किया जाये। डीएम ने यह भी कहा कि आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध में जो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी है, वह इस आयोजन के सम्बन्ध में विभागीय नोडल अधिकारी नामित करते हुये उसकी सूचना आॅटो एक्सपो मार्ट के अधिकारियों को उपलब्ध करायेगें।
आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उपजिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनुराग भार्गव, पुलिस अधीक्षक यातायात ए के झाॅ, सोसाईटी आॅफ इण्डियन आॅटो मोबाईल मैन्यूफैक्चरर्स के प्रतिनिधिगण तथा इण्डियन एक्सपो मार्ट के अधिकारियो ने भी भाग लिया,

Share