ग्रेटर नॉएडा में कल सजेगी कविता की भव्य मह फ़िल, शेरो-शायरी से लुभायेंगे राहत इन्दोरी !

आशीष केडिया

ग्रेटर नॉएडा के काव्य प्रेमियों के लिए एक और बेहतरीन काव्य सम्मलेन का आयोजन शहर में 8 अक्टूबर को होने जा रहा है। बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के प्रांगण में इस इंस्टिट्यूट के 30 वर्ष पुरे होने के शुभ अवसर पर इस अनुपम-अनूठी महफ़िल का आयोजन किया जाएगा ।

देश के जाने माने कवी और शायर राहत इन्दोरी इस काव्य सम्मलेन की अध्यक्षता करेंगे और मुख्य कवी के रूप में उनका लम्बा काव्य पाठ का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

इसके अलावा पुनीत कुसुम, वर्षा गोरछिया, विपुल कुमार, मनवीर मधुर, राम सरीन, सतलज राहत भी अपने काव्य पाठ से लोगों को लुभायेंगे। इस काव्य सम्मलेन का संचालन जैनेन्द्र कुमार द्वारा किया जाएगा।

इस भव्य कवी सम्मलेन हेतु काव्य प्रेमियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Share