“जो करना है सो करें आप, ये धनुष हमने ही तोडा है”, रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नॉएडा में लक्ष ्मण-परशुराम संवाद का हुआ जिवंत चित्रण

आशीष केडिया

ग्रेटर नॉएडा के साइट-4 में चल रही रामलीला कमेटी के रामलीला मंचन में आज भव्य सीता स्वयंवर के साथ लक्षमण- परशुराम संवाद का जिवंत चित्रण हुआ।

आपको बता दे की रामलीला का यह अभिन्न अंग राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ बालकांड से लिया गया है। यह तुलसीदास द्वारा रचित है। इस काव्यांश में सीता-स्वयंवर के समय का वर्णन है। शिव धनुष भंग होने का समाचार सुनकर परशुराम क्रोधित होकर सभा में उपस्थित हो जाते हैं। वह उस व्यक्ति पर बहुत क्रोधित होते हैं, जिसने उनके आराध्य देव शिव का धनुष तोड़ा है। वह उसे दण्ड देने के उद्देश्य से सभा में पुकारते हैं। यहीं से राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का आरंभ होता है। स्थिति को बिगड़ती देखकर राम विनम्र भाव से उनका क्रोध शान्त करने का प्रयास करते हैं। परशुराम को राम के वचन अच्छे नहीं लगते। लक्ष्मण अपने भाई के साथ ऋषि का ऐसा व्यवहार देखकर स्वयं को रोक नहीं पाते। इस तरह इस संवाद में उनका आगमन भी हो जाता है। वह परशुराम जी पर नाना प्रकार के व्यंग्य कसते हैं।

व्यंग और कटाक्ष के बाड़ों से परिपूर्ण यह परशुराम-लक्ष्मण संवाद देश-विदेश की रामलीलाओं में बेहद उत्सुकता के साथ देखा जाता है।

ग्रेटर नॉएडा के साइट 4 में आयोजित हो रही इस रामलीला में आज विश्व हिन्दू परिषद् के फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया शिरकत कर रहे हैं।

Share