उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नारी की सुरक ्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से कॉल 181 महिला हैल ्पलाईन शुरूःडीएम।

गौतमबुद्धनगर 3 जुलाई 2017

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में नारी की सुरक्षा एवं सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये, कॉल 181 महिला हैल्पलाईन का शुभारम्भ करते हुये इस योजना के तहत एक बुलैरो वाहन जनपद गौतमबुद्धनगर के लिए भंेजा गया है। जिसे आज जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह के द्वारा हरि झण्डी दिखाकर कलैक्ट्रेट से रवाना किया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह एक ऐसी योजना आरम्भ की गयी है जिसमे महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सुविधा प्रदान की जायेगी। सरकार ने एक छत के नीचे महिलाओं को उनका हक व पहचान दिलवाने के लिये प्रदेश के सभी जिलों में 181 हैल्पलाईन प्रारम्भ की है। जहॉ पर उन्हें विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।
जनपद की कोई भी महिला/लडकियों के साथ मारपीट करना, घरेलू हिंसा, ऐसिड अटैक, रास्ते में लडकियों के साथ छेड़-छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, अल्प आवास, चाईल्ड लाईन, चिकित्सीय सुविधा, तत्काल पुलिस सहायता, विशेष सहायता, पुलिस रिर्पोटिंग चौकी आदि समस्याओं के सम्बन्ध में जनपद की कोई भी महिला सरकार द्वारा शुरू की गयी 181 महिला हैल्पलाईन पर फोन करते हुये, सम्बन्धित रैस्क्यू वैन का प्रयोग कर सकतें है। डीएम ने सरकार द्वारा शुरू की गयी हैल्पलाईन के सम्बन्ध में जनपद की महिलाओं/लडकियों का आहवान करते हुये, उन्हें जानकारी दी है कि उनके साथ होने वाली किसी भी घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित हैल्पलाईन पर फोन किया जा सकता हैै। सरकार द्वारा भेंजी गयी रैस्क्यू वैन तत्काल प्रभाव से उनके पास पहुॅच जायेगी और सम्बन्धित घटना में पीडि़त महिला/लडकी को सहयोग प्रदान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि जनपद में 181 हैल्पलाईन का कमाण्ड सेंटर जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय पुरानी सिविल कोर्ट, फेस-2 नोएडा, में संचालित होगा। उन्होंने बताया कि महिला एवं लडकियों के लिए शुरू की गयी हैल्पलाईन पर किसी भी प्रकार की परामर्श भी प्राप्त की जा सकती है।-राकेश चौहान सूचनाधिकारी गौतमबुद्धनगर।

Share