भारत तिब्बत सीमा पुलिस में मनाया गया अन्त राष्ट्रीय योग दिवस

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का नाम जैसे ही जुंबा पर आता हैं, देषभक्ति का जज्बा खुद ब ख्ुद दिलो दिमाग में पैदा हो जाता हैं। देष के सजग प्रहरी कहे जाने वाले भा0ति0सी0पु0 बल के जवानों पर सीमा के साथ देष के भीतर भी कई महत्तवपूर्ण स्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारियाँ हैं। इन जिम्मेदारियों के पूर्ण निर्वहन के साथ साथ जवानों को स्वस्थ रहना अत्यन्त आवष्यक है। योग शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का सर्वात्तम माध्यम हैं।
आज दिनांक-21 जून 2017 को 39वीं वाहिनीं भा0ति0सी0पु बल के परिसर में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग षिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्री इन्दू भूषण झॉ, सेनानी, श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान के साथ 39वी वाहिनीं के समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। योग संपूर्ण स्वास्थय एवं आध्यात्म का सबसे स्पष्ट मार्ग हैं। यह अपने आप मे समग्र जीवन पद्धति है तथा योग आत्मा औश्र चेतना की विषय वस्तु हैं। योग से स्वस्थ, शरीर तीक्ष्ण बुद्धि, असीम स्मृति, स्थिर चित्त, संयमित मन, असीम आत्मबल, तेज एवं पराक्रम को प्राप्त कर सकते हैं। सेनानी महोदय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक पदाधिकारी को योग के प्रति रुचि दिखानी चाहिए व योग को सीख कर अपने जीवन में अमल करना चाहिए एवं यह भी बताया कि योग से शरीर मे लचक आती हैं व योग के माध्यम से ही हमारा शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास सम्भव है। योग शरीर में रक्त प्रवाह, स्नायु तन्त्र व पाचन शक्ति को सदृढ़ करता है व शरीर को रोगो से बचाता हैं। श्री इन्दू भूषण झॉ, सेनानी 39वीं वाहिनीं ने कहा कि योग केवल योग दिवस पर ही करने के लिये नही हैं, अपितु योग षिविर का आयोजन समय-समय पर अपने आस-पास के क्षेत्रो में करवाया जाना चाहिए जिससे योग से अनभिज्ञ लोगों को योग के प्रति जागरुक किया जा सके। वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न प्रकार के योगासन किये गये।

Share