जनपद के सभी सम्बन्धित अधिकारी बाढ़ एवं सू खा की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें: बीएन सि ंह।

गौतमबुद्धनगर 11 मई, 2017 –

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बाढ़ एवं सूखा से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा बाढ़ एवं सूखा की स्थिति आने पर उनके विभाग के द्वारा क्या क्या कार्यवाही की जानी है उसके सम्बन्ध में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये अपने अपने विभाग की कार्ययोजना बनाकर तुरन्त जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाये।
डीएम बीएन सिंह कलेक्टेªट के सभागार में इस सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये जनपद की भौगोलिक स्थिति के आधार पर बाढ एवं सूखा के बारे में विभागीय समीक्षा करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा इस सम्बन्ध में अपने स्तर पर व्यापक कार्ययोजना बनाकर उसे अन्तिम रूप दिया जाये और उनके द्वारा इस कार्य में जो ड्यूटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगायी जानी है उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लगा दिया जाये।
उन्होनें समीक्षा के दौरान पाया कि बाढ से सम्बन्धित सिचॉई विभाग के द्वारा 2 बाढ चौकियों की स्थापना करनी है अतः उनके द्वारा इनकी स्थापना करते हुये वहॉ पर 15 जून से निर्धारित सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाते हुये उनके मोवाईल नम्बर भी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में उपलब्ध करा दिये जाये और ग्रामीणों को इस सम्बन्ध में जागरूक भी कर दिया जाये। उनके द्वारा बाढ से सम्बन्धित 10 स्थानों पर बंदों की आंशिक मरम्मत का जो कार्य प्रस्तावित है वह आगामी 15 जून तक प्रत्येक दशा में पूरा करा दिया जाये।
डीएम ने कहा कि विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी 17 बाढ़ चौकियों की स्थापना की जानी है इसकी सभी तैयारियॉ पूर्ण करते हुये सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी लगा दी जाये और उनके नम्बर भी क्षेत्रीय लोगों को उपलब्ध करा दिये जाये। उन्होनें इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्षा के मौसम में सभी बाढ चौकियॉ पूर्णतः सक्रिय रहे और यदि बाढ़ की कोई भी सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाये। डीएम ने राजस्व, सिचॉई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, आपूर्ति, जल निगम, वन तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा बाढ एवं सूखा से निपटने के लिये अपनी सभी तैयारियॉ पूर्व से ही कर ली जाये साथ ही 3 दिनों के भीतर अपनी कार्ययोजना बनाकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को उपलब्ध करा दी जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त घनश्याम सिंह, सभी तहसीलदार गण, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय बहादुर सिंह, सिचॉई विभाग के अधिशासी अभियन्ता, जल निगम के अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया-राकेश चौहान सूचनाधिकारी।

Share