शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ बेसिक साइं सेज एंड रिसर्च के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस क ा समापन

शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का समापन आज हो गया | भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताएं हुई | इस वर्ष के विश्व पृथ्वी दिवस का थीम था " सस्टेनेबल अर्थ " | आज समापन समारोह के दौरान पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय के निदेशक डॉ जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हुए कहा की भारत सरकार ग्लोबल वार्मिंग सहित कई क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य कर रही है | डीन डॉ भास्कर भटाचार्य, प्रो राजेश कुमार ने भी उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए पृथ्वी को बचाने का आह्वाहन किया | उन्होंने कहा की कल आपका है एवं हम जो भी कर रहे हैं आपके लिए ही हो रहा है | पर्यावरण को ठीक रखने की जिम्मेदारी हमसब की है |
इसके पहले आज कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे जिले के 12 स्कूलों के विद्यार्थिओं ने भाग लिया | वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता मॉडल मेकिंग इत्यादि कई कार्यक्रम आयोजित किये गए | निबंध लेखन का विजेता सुमरविल्ले स्कूल के अब्बाश गहलोत रहा| एपीजे स्कूल के तनीषा गुप्ता, सुकृति शर्मा, मुश्कान शर्मा ने मॉडल मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
डॉ सुमन कुमार ने आये हुए अतिथिओं का धन्यवाद् दिया तथा अर्थ साइंस मंत्रालय को मदद करने के लिए धन्यवाद् देते हुए कहा की अगर हमें इस तरह मंत्रालय सहयोग करता रहा तो हमारे विधार्थी किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं |

Share