शारदा यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व पृ थ्वी दिवस

शारदा यूनिवर्सिटी में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया | अगले तीन दिनों तक चलने वाले विश्व पृथ्वी दिवस में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं | भारत सरकार के पृत्वी विज्ञानं मंत्रालय के सहयोग से आयजित विश्व पृथ्वी दिवस का आज प्रातः स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंस एंड रिसर्च के छात्रों ने पृथ्वी के लिए दौड़ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित करके आरम्भ किया | इसमें शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों तथा वरिष्ठ प्रोफेसर एवं डीन इत्यादि ने भाग लिया | शारदा यूनिवर्सिटी से आरम्भ होकर लगभग 500 लोगों ने एक्सपो मार्ट होते हुए पुरे नॉलेज पार्क का दौड़ लगाया| इस दौरान छात्र कई तरह के पृथ्वी को बचाने का आह्वाहन करते हुए पट्टियाँ इत्यादि के साथ थे |
स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च के डीन प्रो भास्कर भटाचार्य ने छात्रों का हौसला आफजाई करते हुए मार्च का नेतृत्व किया | उनके साथ प्रो श्रीकांत ओझा, डीन रिसर्च, प्रो आर ऍम मेहरा, डॉ मोहित साहनी, डॉ मनीष शर्मा, डॉ विनय इत्यादि ने भाग लेकर लोगों को पृथ्वी बचाने का सन्देश दिया | डॉ राजेश कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की हमें दूसरों को कहने के पहले खुद को पृथ्वी को बचाने के लिए पहल करना चाहिए |

Share