TEJPAL NAGAR DADRI MLA IN ALPHA 1 RAM NAVMI

शिव मंदिर अल्फा – 1 में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

ग्रेटर नोएडा : रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के अल्फा – 1 स्थित शिव मंदिर में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। 2 अप्रैल से शुरू हुए इस कार्यक्रम में रोजाना सुबह पूजा अर्चना, हवन, भजन का कार्यक्रम चला। मंगलवार को भगवान राम दरबार के प्रथम दर्शन लोगों ने किया। प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी से भाजपा विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रमोद गुप्ता ने कहा मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है । इस मौके पर अल्फा 1 शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी, आनंद भाटी, अशोक गुप्ता, इलम सिंह नागर, एस.पी. शर्मा, भारती रावत, सुशील नागर, संजय नागर, प्रेम सिंह अवाना और काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Share