शारदा विश्विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिल ा दिवस

शारदा यूनिवर्सिटी में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाने की तैयारी हो रही है | सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों से इस अवसर पर गुलाबी शर्ट पहनकर आने का आग्रह किया गया है | इसका विश्विद्यालय के कुलपति के तरफ से आग्रह पत्र जारी किया गया है | प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है | इस वर्ष का थीम "परिवर्तन के लिए साहसिक होना" ( BE BOLD to CHANGE ) है |

इसके अतिरिक्त शारदा यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों द्वारा भी विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है | स्कूल ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है | गोष्ठी में शारदा के शिक्षक तथा बाहर से विशेषज्ञ बुलाये गए हैं |
आज शारदा विश्विद्यालय में श्रीलंका का एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया | प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा तथा शोध में सहयोग पर विशेष बल दिया| उन्होंने महिला उत्पीड़ण इत्यादि समस्याओं से सम्बंधित शिकायतों के निबटारे से सम्बंधित विषयों का जानकारी लिया| इसके पहले भी प्रोफेसर मैत्रयी विक्रमसिंघे ( प्रधानमंत्री रामिल विक्रमसिंघे की पत्नी ) जो की कैलेनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शारदा यूनिवर्सिटी के इसी सिलसिले में दौरा किया था|

Share