शारदा विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत सम ारोह

शारदा विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह चार मार्च को आयोजित किया जा रहा है | इस साल श्री श्री रविशंकर इसके मुख्य अतिथि होंगे | शारदा विश्विविद्लय के 11 संकायों के विभिन्य विभागों के कुल 3565 छात्रों को डिर्ग्री दिया जायेगा जिसमें 30 पी एच डी भी शामिल है| सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थी को चांसलर मैडल दिया जायेगा | इसके अतिरिक्त गोल्ड मैडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा | डिग्री लेने वाले छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावक को भी दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है | करीब 100 से अधिक देशों के राजदूत तथा अधिकारियों के भाग लेने की सम्भावना है | विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 55 देशों के छात्रों के भी डिग्री के लिए भारत आने की संभावना है | हज़ारों छात्रों ने अबतक दीक्षांत समारोह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है |

विश्व शांति के लिए अथक प्रयास के लिए श्री श्री रविशंकर को इस वर्ष शारदा विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि दी जाएगी | विश्वविद्यालय ने इसके लिए अभी से तैयारी आरंभ कर दी है | सात वरिष्ठ डीन एवं अधिकारियों का एक कोर टीम बनाया गया है जो समारोह के तैयारियों का अंतिम रुपरेखा तैयार कर रही है | इस वर्ष एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता स्वयं तैयारियों का निगरानी कर रहे हैं | सी आर पी एफ के ग्रेटर नॉएडा रेंज के बैंड को भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है |

विश्विद्यालय अनुदान आयोग के भी कुछ अधिकारियों के भी पहुँचने का संभावना है | गौतम बुध नगर के स्थानीय प्रशाशन को भी निमंत्रण देने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है |

Share