सिक्किम से गायब लड़कियाँ ग्रेटर नोएडा में मिली

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने सिक्किम से गायब दो लड़कियों को ग्रेटर नोएडा से बरामद किया है।पुलिस ने बताया है कि इन्हें बिहार की रहने वाली नगमा फतून नाम की औरत जो की अपने पति के साथ सिक्किम में रहती थी और नगमा ने इन दोनों लड़कियों को बहला फुसला और एनसीआर के सपने दिखा कर अपने साथ लेकर आई थी और नगमा फतून का एक साथी शाबिर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया है कि दोनों किशोरियों को ये बेंचने के लिए नोएडा ले आये थे।
सीओ प्रथम अरुण कुमार ने बताया कि सिक्किम के पूर्वी जिला क्षेत्र के रोगपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को अगवा कर लिया गया था। जिनकी उम्र 15 है इस मामले में पूर्वी जिला में मुकदमा दर्ज था। सिक्किम पुलिस ने इस मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस विधि के आधार पर मामले की जांच शुरू की। सीओ ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आज थाना सूरजपुर पुलिस दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। तथा उन्हें अगवा करने वाले साबिर व उसकी पत्नी नगमा को गिरफ्तार कर लिया है।और सिक्किम पुलिस भी पहुंच गई है। किशोरियों को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। और आरोपीयों से पूंछताछ के बाद सिक्किम पुलिस को सौंप दिया जायेगा।

Share