WATER CONSERVATION IS THE AGENDA OF GAUTAM BUDH NAGAR DISTRICT : N P SINGH DM

जल संरक्षण जनपद का एजेंडा- जिला अधिकारी
युवा शक्ति संगठन की ओर से साकी पुर के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में "गिरता जल स्तर बढ़ता पर्यावरण संकट" विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर एन पी सिंह ने कहा कि आज के तथाकथित विकासवादी मॉडल में समग्रता और समेकेतिक्ता का अभाव है इस कारण से प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा है, प्राकर्तिक संसाधन तेजी से सिकुड़ रहे है और भूमिगत जल कम होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज यह तय हो गया है कि आने वाले साल में जनपद प्रशासन और जनसमाज का एजेंडा जल संरक्षण होगा।उन्हेंने पानी के न्यूनतम इस्तेमाल व् इसके संचयन पर जोर दिया।डी एम ने कहा कि इस कार्य के लिए बच्चो को प्रेरित किया जायेगा उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाया जाएगा।जिले में जल संसद और जल चौपाल के जनजागरूकता कार्यकर्मो का भी आयोजन किया जायेगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही दस वर्षीय बालिका विदूषी सिंह तथा गोल्फ के वर्ल्ड चेम्पियन अर्जुन भाटी को 26 जनवरी को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। इन दोनों बच्चो का आज संस्था की ओर से जिला अधिकारी ने सम्मानित किया।जल जागरूकता को लेकर ए डी एम अलीगढ बच्चो सिंह, एस डी एम सदर राजेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह, विक्रांत तोगड़ मुख्य वक्ताओं के रूप में अपना संबोधन दिया।इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी साकी पुर, जितेंद्र भाटी , योगेश नागर, रामवीर तंवर ने भी विचार रखे। छोटी बच्ची विदूषी सिंह ने कहा कि प्रकर्ति का साधक और उपासक समाज आज इसके विनाश का कारक कैसे बन गया।राजस्थान और गुजरात में जल संचयन के सफल प्रयासों का उल्लेख भी किया और कहा कि प्रकर्ति की बर्बादी करने वालों की जवाबदेही तय हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार शर्मा व् सञ्चालन दीपक शर्मा ने किया कार्यक्रम में पप्पू भाटी बलबीर आर्य बॉबी भाटी अनिल भाटी सुशील नागर,आयोजक अमित भाटी, सोबिंद्र भाटी, निखिल,मोनू शुक्ला, कपिल शर्मा,विनोद शर्मा,सुनील एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से रहे।

Share