यमुना एक्सप्रेसवे से 8 किमी दुरी पर स्पोर् ट्स सिटी के पास हुआ भयंकर हादसा ,हादसा में 4 लो गो की मौत 3 घायल

​​
आज ग्रेटर नॉएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भयंकर सड़क हादसा । हादसे में 4 लोगो की मौत हो गयी 3 लोग घायल हे। मिली जानकारी के अनुसार घायल की भतीजी की दो दिन बाद शादी है। शादी में शामिल होने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ अपने परिवार के साथ जा रहे थे। जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे से 8 किलोमीटर पूरी पर स्पोर्ट्स सिटी के पास एक्सयूवी कार का टायर फटने से पञ्च गाड़ी आपस में टकरा गयी। जिसमे आर्मी ऑफिसर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तो उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सदमा है। दिल्ली निवासी सेल्स मैनेजर हरजोत सिंह की एक्सयूवी कार और लखनऊ निवासी संजीव कुमार तिवारी की फीगो कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें संजीव की पत्नी लक्ष्मी तिवारी की भी मौत हो चुकी है। जबकि संजीव गंभीर रूप से जख्मी हैं और जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। कैलाश अस्पताल के डॉक्टर सनील कपूर का कहना है कि उनकी हालत अभी क्रिटिकल है। कर्नल मनमोहन ठाकुर ने बताया कि संजीव की एक अच्छे अधिकारियों में गिनती की जाती है। वह ड्यूटी पर अलर्ट रहने के साथ साथियों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। दिल्ली कैंट में उनकी रिपोर्टिंग होती है, लेकिन सदर बाजार में ड्यूटी करने जाते हैं। उनकी पत्नी हाऊस वाइफ थीं। संजीव की दो बेटी और एक बेटा है। उनके दो भाई हैं, जो फौज में हैं। बड़े भाई की बेटी की शादी अगले दो दिन में हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फैमिली के लोग सदमे में दूसरी तरफ, उनके घर पर शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। घर में रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। इसी बीच हादसे में संजीव की पत्नी की खबर घर पहुंचने के बाद मातम पसर गया है। साथी अधिकारियों का कहना है कि पिता बीमार रहते हैं और उन्हें अभी तक हादसे के बारे में नहीं बताया गया है।

Share