आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में महिलाओं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दें पर अतिथि व्याख ्यान का आयोजन

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में 22 अक्टूबर 2016 को आंतरिक शिकायत समिति (आई.सी.सी.) द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा0 ज्योत्सना चटर्जी, निदेषक – जोइंट महिलाओं कार्यक्रम द्वारा (श्रवपदज ॅवउमदष्े ब्वउउपेपवद) ’’महिलाओं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दें के लिए पुरूषों की भागीदारी’’ (च्ंतजदमतेपच वि ॅवउमद ंदक डमद जव बनतइ टपवसमदबम ंहंपदेज ॅवउमद पद ैवबपमजल) पर व्यख्यान किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक, डा0 विनीत कंसल एवं कार्यक्रम की प्रमुख् अतिथि डा0 ज्योत्सना चटर्जी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर के किया गया।

इस कार्यक्र में निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा की गई जैसे औरतों के सामाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक बचाव का उत्तरदायित्व केवल महिलाओं का ही नहीं, अपितु समान रूप से इनके विकास के लिए पुरूषों को भी अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए तभी महिलाओं की स्थिति सुधर सकती है एवं अगर समाज में नारी का समान रूप से सम्मान होगा, तभी राष्ट्र और समाज की समृद्धि सम्भव होगी। नारियें को केवल शाब्दिक रूप से सम्मान देने की बात बहुत की जाती है, परन्तु नर केन्द्रिक सत्ता महिलाओं को सही हक और उचित सम्मान दिलाने में आडे़ं आ जाती है। जब तक मनुष्य की मानसिकता में परिवर्तन नहीं होगा, तब तक केवल संवैधानिक रूप से नारियों के सम्मान होने की बात होती रहेगी।
आये दिन ऐसी खबरे सामने आती रही है कि नारियों का व्यापक रूप से शोषण किया जा रह है। उनके परिश्रम की तुलना में कम मजदूरी, प्रलोभन देकर स्त्री का शोषण किया जाता रहा है। दहेज एवं अन्य ऐसी बहुत सी समस्याओं का समाज में बोल-बाला है। यह हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है, इसका निवारण तभी हो सकता है, जब नवयुवक समाज में व्यापक रूप से आन्दोलन कर इन समस्याओं को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
अंत में आई.सी.सी. के अध्यक्ष, डा0 रश्मि गुप्ता, ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Share