गलगोटिया यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी क ा हुआ आयोजन

आज ग्रेटर नॉएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में सिनियर छात्रों के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गयी। जिसमें प्रतियोगिताओं के साथ डीजे नाईट का भी आयोजन किया गया। डीजे नाईट में आए सुपर सोनिक के डीजे रे, पेपर क्वीन, और अन्य ने अपनी अपनी धुनो व रिमिक्ष पर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्टी में मिस्टर फ्रेशर मयंक वर्मा तथा मिस0 फ्रेशर तान्या वर्मा को चुना गया। प्रतियोगिता जीतने के लिए डाँस, गायन, परिधान, एवं सामान्य ज्ञान जैसे चरणो से गुजरते हुए पास करना था। अंतिम चरण में पहुंचे बारह प्रतिभागीयों में से जजों ने विजेता को चुना।कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। रेनू लूथर प्रो0 वी0 सी0 गलगोटिया विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से कहा कि मनोरंजन के साथ, साथ शिक्षा में भी महनत की जरूरत है। आप सभी हर क्षेत्र में अच्छा करें और विश्वविद्यालय के साथ, साथ माता, पिता का नाम भी रोशन करें। विन्नी खन्ना माथूर डीन ऑफ स्टूडैंट अफेयर गलगोटियाज व शेखर, अभिषेक, अकांक्षा, आदि उपस्थित रहे।

Share