यूपी एस.टी.एफ ने बाबरिया गैंग के 10000 के ईनाम ी श्याम सिंह बहेलिया को किया गिरफ्तार

यूपी एस.टी.फ ने कल रात थाना कासना छेत्र से कुख्यात बावरिया और 10,000 के इनामिया अपराधी श्याम सिंह बहेलिया को गिरफ्तार किया है। श्याम 2010 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

श्याम पर डकैती, डकैती के साथ हत्या और लूट के 16 से ज्यादा अभियोग आगरा,फरुखाबाद, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, मथुरा , हाथरस , बरेली , फतेहपुर में दर्ज है। अब तक श्याम बावरिया 12 से ज्यादा हत्याये डकैती डालते कर चूका है। जिसमे सबसे सनसनीखेज 2009 की जबरा गांव, थाना माँट, मथुरा की थी जिसमे श्याम बावरिया ने अपने गैंग के साथ डकैती डालते समय 4 लोगो की हथोड़े से पीट पीट कर मार दिया था और 5 लोंगो को मरा जान कर घायल छोड़ दिया था।
इस गैंग ने सिर्फ 2009 में ही लगभग 24 ट्रेक्टर ट्राली विभिन्न घटनाओ में हाईवे से लूटी थी और लूट करते समय 4 से ज्यादा लोगो की हत्या कर दी थी।
इस गैंग का संपर्क उत्तर भारत के दुर्दांत बावरिया हवा सिंह और राज किशोर@काले प्रधान से था।

Share