क्राइम फ़्री इण्डिया फ़ोर्स ने चाइना’ की व स्तुओं का बहिष्कार करने के लिए मीटिंग करते

क्राइम फ़्री इण्डिया फ़ोर्स कि मीटिंग बरोला, नॉएडा में रखी गयी जिसमें अनेक सामाजिक क़ूरितियों पर चर्चा की गयी। जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया की ‘चाइना’ की सभी वस्तुओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मोके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी ने कहा कि ‘चाइना’ की समस्त वस्तुओं का हमें भाषिकार करना हैं ओर देश की अर्थव्यव्स्था को मज़बूत करना है। मैं संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते अनेक प्रदेशों में चल रहें क्राइम फ़्री इंडिया फ़ोर्स के कार्यक्रम के साथ में यह आदेश देता हु की ‘चाइना’ की वस्तुओं का बहिष्कार की मुहिम को चलाया जाएगा। इस मोके पर पंजाब के युवा प्रदेश अध्यक्ष लवलिट पीर ने कहा अगर भारत वर्ष को सोने की चिड़िया ओर विश्व गुरु बनाना है तो देश का धन देश में ही आना चाहिए तभी हम देश को सोने की चिड़िया बनाने का सपना साकार कर सकते हैं। हमारे देश से सबसे अधिक धन ‘चाइना’ में जाता है जिससे हमारा देश अंदर ही अंदर खोखला हुआ जा रहा है। हम सब भारतियों का यह धर्म कर्तव्य बनता है की हमें अपने देश के लोगों को जागरूक करने का कार्य करना है और अपने देश को मज़बूत बनाना हैं। इस मोके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रचना ने कहा भारत देश महान देश है वीरांगनाओं का देश है और हम अपने देश को दुबारा से विश्व गुरु बना कर ही दम लेंगे। इस मोके पर सुरंद्रा डाबरा, डॉक्टर. अरविन्द नागर, राजीव, अनुज भाटी, सुशील प्रधान, रक़म सिंह, धर्मचंद जी, रवींद्र, स्वराज भाटी आदि मौजूद रहे।

Share