राजस्व अधिकारियों द्वारा दादरी में की गयी 33 लाख 45 हजार रुपये की वसूली

ज़िले में चुनावी कार्य समाप्त होने के बाद अब जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागीय कार्यो में गतिशीलता लाना आरंभ कर दिया गया है। आज उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय एवं उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा आज राजस्व वसूली का अभियान संचालित किया गया।
जिसमें दादरी तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा रेरा की वसूली के सापेक्ष वेव ग्रुप से 33 लाख पैंतालीस हजार रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई है। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व वसूली का अभियान तहसील में निरंतर रूप से संचालित रहेगा और जो बकाएदार हैं उनके विरुद्ध अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Share