बिजली का तार गिरने से किसानों की फसल जलकर हुई राख

ग्रेटर नौएडा की दादरी तहसील स्थित ग्राम नंगला चमरु में किसानों की फसल जलकर राख हो गई। फसल पर बिजली का तार गिरने से यह हादसा हुआ है। किसान किरणपाल व अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि बिजली महकमे यू.पी.सी.एल की लापरवाही की वजह से किसानो की खड़ी फ़सल जल कर राख हो गयी। किसानो व घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है, अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

Share