ग्रेटर नोएडा में बीजेपी के लोकसभा विजय सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

ग्रेटर नोएडा में बीजेपी के लोकसभा विजय सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा लोकसभा विजय संकल्प सम्मेलन कैलाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन किसान मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र रावल ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा  रहे।

किसान विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों के लिए फसल बीमा योजना फसल का लागत से डेढ़ गुना मूल्य देना किसानों के लिए खाद बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता कराना, किसानों के लिए ई टेंडडिंग मंडी के द्वारा किसान अपनी फसल फल सब्जी को देश की किसी भी मंडी में अपने उचित मूल्य पर बेच सकता है। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित सरकार है। किसानों के लिए समर्पण भाव से काम करती है किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित हुई है।

किसानों को आर्थिक रूप से सालाना 6 हजार रूपये देने का काम और पहली किस्त सीधे किसानों के खातों में 2000 पहुंचाने का ऐलान किया है। किसान विजय संकल्प सम्मेलन को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों का 36000 करोड रुपए का ऋण माफ करना और किसानों के लिए बिजली आपूर्ति की उपलब्धता किसानों को जागरूक करने के लिए यंत्र उपकरण खेती के विषय की जानकारी के लिए सेमिनार और जिले और मंडलों पर किसान मेला आयोजित करना और सरकार के द्वारा खेती यंत्रों पर 50% सब्सिडी से लेकर 80% सब्सिडी देकर किसानों के जीवन में अनेकों योजनाओं के द्वारा खुशहाली लाने का काम कर रही है।
 
किसान मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र रावल ने बताया कि यह सम्मेलन  गौतम बुध नगर लोकसभा के पांचों विधानसभाओं के कार्यकर्ता और किसान सम्मिलित हुए हैं। किसान विजय संकल्प को लोकसभा प्रभारी सतीश चंद शर्मा, खुर्जा विधायक विजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीचंद शर्मा, लोकसभा संयोजक, देवेंद्र खटाना ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी डॉ सतीश चंद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , श्रीचंद शर्मा, लोकसभा संयोजक देवेंद्र खटाना, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र रावल, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, मूलचंद प्रधान सतीश गुलिया देवेंद्र कसाना बबलू गुर्जर सुनील सोनक सत्यपाल शर्मा विजय कसाना चंद्रमणि भारद्वाज दशरथ रावल धर्मवीर अदा ना हरिश्चंद्र फौजी आदि हजारों किसान और कार्यकर्ता किसान सम्मेलन में उपस्थित रहे।
Share