श्री रामलीला मंचन में रावण कुम्भकरण और मे घनाद के पुतले का हुआ दहन

विजय महोत्सव 2016 का हुआ समापन
रामलीला के अंतिम दिन दर्शकों का हूजूम उमड़ पड़ा
रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन
रंगीन आतिशबाजी का दर्शकों ने उठाया लुफ्त

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव 2016 का भव्य आयोजन साइट-4 स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे सेन्ट्रल पार्क में विजय महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अंतिम दिन विजय महोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि ….. ने द्वीप प्रजवल्लित कर रामलीला मंचन का का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, का मंचन किया गया। रामलीला में रावण कुम्भकरण और मेघनाद के विशाल पुतले का दहन किया गया। रामलीला देखने पहुंचे लोगों ने रामलीला का खूब लुफ्त उठाया।

रामलीला मंचन में मेघनाद लक्ष्मण से लड़ने जाता है। वह युद्ध के बीच में अदृश्य होकर यज्ञ करने बैठ जाता है। तब विभीषण जी लक्ष्मण जी को सेना के साथ लेकर उसका यज्ञ विध्वंश कर देते हैं। तब मेघनाद अपने पिता रावण को समझाने पहुँच जाता है कि वो सीता को वापस लौट दें। परंतु रावण नहीं मानता और मेघनाद दुबारा लक्ष्मण जी से लड़ने जाता है। और मार जाता है।
> तब मेघनाद की पत्नी सुलोचना मंदोदरी की आज्ञा से श्री राम से मेघनाद का शीश मांगने जाती है। तब श्री राम उसे शीश देकर आशिर्वाद देते हैं। फिर रावण युद्ध के लिए अहिरावण को बुलाता है। अहिरावण विभीषण का रूप धारण कर सब पर मोहिनी मन्त्र डालकर राम लक्ष्मण को चुरा लाता है। तब हनुमान जी पातळ लोक जाकर शरीर आम लक्ष्मण को छुड़ा लाते हैं। इसके बाद राम रावण का युद्ध होता है। रावण अपने मायावी रूप में चारों तरफ रावण ही रावण दिखाई देता है। तब विभीषण के बताने पर श्री राम , रावण की नाभी पर तीर मारकर रावण का वध कर देते हैं। फिर हनुमान जी सीता जी को अशोक वाटिका जा कर ली आते हैं। सभी अयोध्या वावपस लौटते हैं। तब भारत मिलाप का दृश्य मंचित किया गया उसके पश्चात राम जी के राजतिलक से रामलीला संपन्न हो गयी।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला मन्चन से पहले स्टेज पर उरई के शहीदों के सम्मान में देश भक्ति का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंत में रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। तथा सुंन्दर मनमोहक रंगीन आतिशबाज़ी का नज़ारा दिखाया गया इसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया ।

इस मौके पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह , महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग,
सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी , विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल , धर्मपाल भाटी , मुकेश शर्मा अमित गोयल, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल जतन भाटी, श्यामवीर भाटी, श्रीचन्द भाटी अजय रामपुर , चाचा हिंदुस्तानी , सतवीर गुर्जर , कपिल गुप्ता , कुलदीप शर्मा , अतुल जिंदल , विजेन्द्र भाटी, अरुण गुप्ता , आदी लोग मौजूद रहे।

Share