यमुना अथॉरिटी ने पहली बार आवंटित किए 164 औद्योगिक भूखंड, 49 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

यमुना अथॉरिटी ने पहली बार आवंटित किए 164 औद्योगिक भूखंड, 49 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
यमुना अथॉरिटी ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार एक साथ 164 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं। इन कंपनियों को 11 लाख 52 हजार वर्ग मीटर जमीन दी गई है। ये कंपनी 6427.13 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
49 हजार लोगों को अगले दो साल में रोजगार मिलने की उम्मीद है। इन कंपनियों के लिए अथॉरिटी यमुना सिटी में पांच अलग-अलग इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित कर रही है। 164 कंपनियों में से करीब 38 कंपनियों ने अपने प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा ली है। ये कंपनी मार्च से निर्माण कार्य शुरू करेंगी। यमुना अथॉरिटी की स्थापना हुए 16 साल हो गए। इस दौरान अथॉरिटी यमुना सिटी में एक भी इंडस्ट्री नहीं लगा पाई।
Share