महेंद्र सिंह नागर बने विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदेश मंत्री

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने दादरी के बादलपुर निवासी महेंद्र सिंह नागर को प्रदेश मंत्री और मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र ने संदेश यात्रा और प्रदेश सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को गांव और शहर में घर-घर पहुंचाने का काम किया है। आशा है कि वह बिना किसी को नुकसान पहुंचाए गौ माता का संरक्षण करेंगे।

Share