7 किलो गांजे के साथ नॉलेज पार्क पुलिस ने महिला को दबोचा

गांजा तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक महिला को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर परी चौक के पास से महोबा निवासी सुनीता को गिरफ्तार करके उसके पास से सात किलो गांजा बरामद किया गया। दो दिन पहले गांजा तस्करी में पकड़े गए छात्रों से पूछताछ के बाद महिला का नाम सामने आया था।

Share