दादरी तहसीलदार की बकायेदारों पर बड़ी कार्यवाही, दो को अरेस्ट कर हवालात में किया बंद

दादरी तहसीलदार की बकायेदारों पर बड़ी कार्यवाही, दो को अरेस्ट कर हवालात में किया बंद

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह व तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा राजस्व वसूली कार्यक्रम में निरंतर रूप से कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। आज चलाए गए अभियान के अंतर्गत 85,0000 के बैंक देय के बकायेदार रोहित एवं प्रतिकार 25,00000 के बकायेदार राजेंद्र को गिरफ्तार करते हुए तहसील दादरी की हवालात में बंद किया गया है।

राजस्व वसूली कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील के अधिकारियों द्वारा वर्तमान तक आज ₹3.71 लाख की वसूली की गई है। उप जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि डीएम के निर्देश पर राजस्व वसूली कार्यक्रम संचालित करते हुए बकायेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

उन्होंने समस्त बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह कठोरतम कार्रवाई से बचने के लिए अपने अपने बकाए की धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध इसी प्रकार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share