जी.एल. बजाज संस्थान में हुआ माइक्रोसॉफ्ट ए.आइ. कैम्प का आयोजन

जी.एल. बजाज संस्थान में हुआ माइक्रोसॉफ्ट ए.आइ. कैम्प का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जी.एल. बजाज संस्थान में माईक्रोसोफ्ट ए.आई. कैम्प का
आयोजन किया गया। ए.आई. कैम्प में विभिन्न काॅलेजो के करीब 1 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिनमे से जी.एल. बजाज, शारदा यूनिवर्सिटी, जी.एन.ओ.आई.टी., एन.आई.ई.टी तथा आई.टी.एस. के छात्र-छात्राओं ने इस कैम्प में उभरती हुई टेक्नोलाॅजीज जैसे कि मशीन लर्निंग, आॅजर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
माईक्रोसोफ्ट में आए केदार नाथ नाराहरी (रिसर्च इंजीनियर) ने छात्रों को बताया कि ए.आई. क्या है? तथा किस तरह से हमारे निजी तथा व्यवसायिक जीवन में परिवर्तन ला रहा है। वही फाउन्डर एण्ड सी.ई.ओ. आॅफ इन्फीस्पार्क  – ओसीन चावहान ने बताया कि छात्र किस तरह अमेजिेन कप, माईक्रोसोफ्ट – ए.आई. चैलेन्ज, आदि में भाग ले सकते है। माईक्रोसॉफ्ट से आए हरीश येनेल ने छात्रों को ए.आई.अलगोरीथमस समझाई तथा बताया कि किस तरह ए.आई. के इस्तेमाल से हम सामान्य
समस्याओं का निदान कर सकते है।
Share