उप जिला अधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जेवर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उप जिला अधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जेवर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशउप जिला अधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जेवर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशउप जिला अधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जेवर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्रेटर नोएडा के जेवर मे स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विधालय का आज उप जिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने गहनता से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान विधालय की व्यवस्था और सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
विधालय के अध्यापक और कर्मचारियों ने उप जिलाधिकारी को विधालय के बारे मे कुछ शिकायत और आवश्यक जरूरतों के सम्बन्ध मे भी जानकारी दी। उप जिलाधिकारी ने विधालय के बच्चों से बात कर उनसे उनकी जरूरतों के बारे मे भी जानकारी प्राप्त की। अध्यापक और बच्चों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं और जरूरतों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिला गौतमबुद्धनगर मे मात्र तीन ही कस्तूरबा गाँधी विधालय हैं। जिनमे से एक विधालय जेवर तहसील मे है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीलदत्त मुदुगल भी साथ मे रहे।
Share