हैदराबाद में चल रहे राष्ट्रीय युवा महाधिवेशन में गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई

हैदराबाद में चल रहे राष्ट्रीय युवा महाधिवेशन में गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई

 

हैदराबाद में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में देशभर के कोने कोने से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव के लिए कमर कस कर मैदान में उतरने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश भाजमुयो अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अन्नू पंडित गौतमबुद्ध नगर भाजमुयो अध्यक्ष की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में युवाओ की हाजिरी सरहानीय है। इस मौके पर अन्नू पंडित, विकास जादोन, अन्नू कटारिया, अतुल पंडित, राहुल गोस्वामी, अंकित कौशिक, प्रधान योगेश चौहान, मोनू गर्ग, अतुल शर्मा खैरपुर, रणदीप कपासिया, अखिलेश नागर, राज नागर, सोविन्दर भाटी, अंकित चौहान, गिरीश कुमार, मोनू यादव, समीर भाटिया, संदीप गोयल आदि गौतमबुद्ध नगर से मौजूद रहे।
Share