ज़िले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के डीएम बीएन सिंह ने की बैठक

 

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि ज़िले के विकास में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीयों के द्वारा जनपद में सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए से अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बानी रहे और यहां का औद्योगिक विकास और अधिक तेजी से आगे बढ़ सके।
जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह कलेक्ट्रेट के सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था के संदर्भ में मासिक समीक्षा करते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे थे। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में जो अपराधी योजना बनाकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, उनके विरुद्ध प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही अमल में लाई जाए और अपराधियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, रासुका तथा आदि कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद में अपराधों पर अंकुश लग सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जो दृढता से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है उसके संबंध में शासन स्तर पर भी सराहना की गई है और प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा नोएडा की कानून व्यवस्था के मॉडल को अन्य जनपद में भी प्रयोग करने के लिए कहा गया है। अतः समस्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, उनके द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था इसी दृढ़ता के साथ बनी रहे इसमें और अधिक अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से मेहनत करने की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि जनपद में गैंग के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में जो अपराधी कार्य कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए और छोटी से छोटी घटना में तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि डूब क्षेत्र में जिनके द्वारा 100 से अधिक प्लाटों की बिक्री की गई है उनके विरूद्ध संबंधित थाना अध्यक्षों के द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई तत्काल प्रस्तुत की जाए। उन्होंने आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यह भी कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से आरंभ की गई है। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की ओर से थाना अध्यक्षों से जो रिपोर्ट चाही गई है उनके द्वारा तत्काल संबंधित अपराधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक जिन पर विभिन्न अपराधों के मुकदमे संचालित हैं उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दीपावली के पर्व पर पटाखों की बिक्री एवं उनके संचालन के संदर्भ में माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा जो निर्देश पारित किए गए हैं सभी अधिकारियों के द्वारा उनका अक्षर से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चला कर जन सामान्य को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और सभी से मा. न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त थाना अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में शाम 8:00 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने के लिए कहा गया है। अतः इसका पालन सभी पुलिस के अधिकारी एवं प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित कराएंगे। इस संदर्भ में अधिकारियों के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पटाखों की बिक्री एवं खरीदारी नहीं होगी। इस दिशा में भी अधिकारियों के द्वारा आरंभ से ही तैयारी सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा भी पुलिस अधिकारियों को जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाने के संबंध में अपने स्तर से आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जयसवाल, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात एके झा, नगर मजिस्ट्रेट गेटर नोएडा गुंजा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभय कुमार सिंह, पीएल मौर्य समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा संबंधित अन्य अधिकारियों के द्वारा बैठक में भाग लिया।
Share