अन्ना के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संग ठन करेगा 15 जिलों में भूखहड़ताल

रविवार को बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों व जनलोकपाल की समस्या के समाधान के लिए 2 अक्टूबर से अन्ना हजारे जी के रालेगण महाराष्ट्र में होने वाले आमरण अनशन के समर्थन में प्रदेश के 15 जिलों में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठने की रूपरेखा तैयार की गयी।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि किसानों व जनलोकपाल की समस्याओं को लेकर अन्ना हजारे जी के 2 अक्टूबर से होने वाले आमरण अनशन के समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश के भिन्न-भिन्न 15 जिलो में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे के समर्थन में 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर में एक दिवसीय भूख-हड़ताल करके प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जाएगा। भूख हड़ताल का कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ता करेगे।

संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि मार्च में अन्ना हजारे जी ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर आमरण अनशन किया था।जिसमे सरकार ने जनलोकपाल व किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए 3 महीने का समय मांगा था।किंतु अभी तक इसका कोई हल केंद्र सरकार द्वारा नही किया गया।इसलिये अन्ना हजारे जी द्वारा 2 अक्टूबर से आमरण अनशन करेगे।उन्होंने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय, अन्ना हजारे जी के समर्थन में बुलंदशहर स्थित जिला मुख्यालय पर 3 अक्टूबर से भूख-हड़ताल पर तब तक बैठेंगे तब तक अन्ना हजारे जी का अनशन चलेगा।उन्होंने बताया कि प्रवीण भारतीय भी भूख हड़ताल पर जब तक बैठेंगे जब तक कि केंद्र सरकार द्वारा जनलोकपाल व किसानों की समस्याओं का समाधान न हो जाये।

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर,प्रेम प्रधान,राजेन्द्र आर्य, गौरव टाइगर,नदीम सलमानी,अरुण नागर,हरेंद्र कसाना,प्रदीप नागर,रोहित नागर,के.पी.खारी, अभिषेक तोगड़,सचिन नागर पीपलका,रजित चौधरी,शिवम परिहार,पंकज नागर,विकास कौशिक,विपिन तोगड आदि लोग मौजूद रहे।

Share