केरल बाढ़ पड़ितों के लिए खाद्य सामग्री एक त्रित की गई

एक्टिव सिटीजन टीम एवं व्यापार मंडल जगत फार्म के संयुक्त तत्वाधान में आज जगत फार्म पर केरल बाढ़ पड़ितों के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित की गई। खाद्य सामग्री के साथ साथ चेक भी भेजे जाएंगे। टीम के सदस्य मजीत सिंह ने बताया की मुख्य रूप से चावल ,दाल ,आटा एवं बिस्किट भेजी जायेगी जो वहां केरल में बाढ़ पीड़ितों के काम आ सके। यही हिंदुस्तान का मूल है की जब हज़ारो किलोमीटर दूर हमारे देशवासियों पर सारा देश एक होकर उससे लड़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बताया की व्यापारी भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में सामने आकर अपना योगदान दें रहे है और यथा सम्भव सहयोग कर रहे है। ग्रेटर नॉएडा के निवासी इस आपदा में केरल के लिए अधिक से अधिक आगे आये जिससे वहाँ किसी भी चीज की कमी सामने ना आये।इस मुहीम में हरेंद्र भाटी ,अंजू पुंडीर ,मनोज गर्ग ,आलोक सिंह , मुकुल गोयल , सतीश पुंडीर , कृष्ण कुमार शर्मा , पंकज सिंह ,सतीश कसाना, संजय सिह, सजीव अग्रवाल, आशिश शर्मा, तरंग तायल, शुभम गोयल, गोरवित गोयल।

Share