Appeal submitted to Greater Noida Authority CEO

सेवा में ,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ,
ग्रेटर नोएडा औधोगिक विकास प्राधिकरण ,
ग्रेटर नोएडा।

विषय: ग्रेटर नॉएडा शहर की समस्याओं के सन्दर्भ में

महोदय,

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुका ग्रेटर नॉएडा धीरे धीरे बदहाली की तरफ कदम बढ़ा रहा है। निम्नलिखित बिंदु आपके संज्ञान हेतु प्रेषित है।

१ .शहर में अतिक्रमण का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। प्रमुख चौराहों व् सेक्टरों के पास ठेली पटरी लगी हुई है जिससे गन्दगी के साथ साथ यातायात पर काफी असर पड़ रहा है।अगर आज इस पर रोक नहीं लगाई गयी तो आने वाले समय में ये अन्य शहरों के भाँती भारी समस्या बन जाएगा।

२ . परी चौक पर यातायात का दबाव काफी अधिक हो गया है जिससे आये दिन जाम की स्तिथि रहती है। भविष्य को मद्देनज़र रखते हुए यहाँ पर अंडरपास बनाने की जरुरत है।

३. शहरवासियों एवं प्राधिकरण के बीच संवाद स्थापित करने के लिए " त्रय मासिक " बैठक का आयोजन किया जाय जिससे ग्रेटर नॉएडा की समस्याओं एवं विकास के सुझाव आपस में साझा किये जा सके।

४. विगत तीन वर्षो से विश्वभारती कट पर यू टर्न या गोलचक्कर की मांग की जा रही है जिससे जान माल हानि रोकी जा सके। इस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की आव्यशकता है। भारी एवं अधिक गति वाहनों की अधिकता इस मार्ग पर रहती है।

५ . बिजली के तमाम पोल के बॉक्स खुले होने नंगे तार होने की वजह से करंट के कारण कई दुर्घटना हो रही है। अब तक कई गाय व जानवर मर चुके है।

६. गिरते भूजल स्तर की रोकथाम एवम वर्षा जल संरक्षण को प्रभावी तौर पर लागू किया जाएँ। सेक्टरों में अवैध बोरवेल्स पर रोक लगे। सभी बिल्डिंस मे वर्षा जल संरक्षण की जाँच की जाएँ।

७ . शहर पर्यावरण के प्रति पिछले काफी समय से लापरवाही की जा रही है। प्राधिकरण स्तर पर एक पर्यावरण सेल बनाई जाएँ जिसमे सामाजिक संघठनो को भी शामिल किया जाय।

८ .शहर के साथ साथ गाँवो में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नही है। सफाई कर्मी सफाई करने नही पहुचते है। इसके लिए उचित कार्यवाही की जाएं।

उपरोक्त समस्याओं को हल करने के सन्दर्भ में हम सब अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्पित है। आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ

इस मौक़े पर हरेन्द्र भाटी, आलोक सिह, जे पी एस रावत, साधना सिन्हा , रुपा गुप्ता , विनोद कसाना, रोटरी क्लब नवीन भाटी, रामवीर तंवर, अमित भाटी, विजेनदर भाटी।देविनदर रावल।

Share