संपूर्ण समाधान दिवस जनपद की तीनों तहसीलो ं में संपन्न, 232 शिकायतें हुई दर्ज 38 का हुआ निस् तारण

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज जनपद की तीनांे तहसीलों में संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 232 शिकायतें दर्ज हुई और अधिकारियों के माध्यम से 38 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।

सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे जो शिकायतंे आज दर्ज होगी, उनका त्वरित गति व गुणवत्ता के साथ मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करते हुये, तहसील को रिर्पोट देने के साथ साथ शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाये। उन्हांेने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सभी अधिकारियांे के द्वारा बरती जायेगी। सदर तहसील में कुल 34 शिकायते दर्ज हुयी जिसके सापेक्ष 20 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही करा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।

इसी प्रकार दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार के द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जनता की समस्याआंे को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर कुल 121 शिकायतें दर्ज हुयी और 14 का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी केशव कुमार (वि0/रा0) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहाॅ पर 77 दर्ज शिकायतों के सापेक्ष 4 शिकायतों का मौके पर अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराया गया।

Share