दादरी : कचरा टैक्स नहीं भरने पर देना होगा भ ारी जुर्माना

दादरी : जनपद में जहां एक तरफ कचरे को लेकर राजनीती रोटियां सेखी जा रही है और प्रशासन मसले पर मौन बैठा है। तो वही दूसरी तरफ दादरी नगर पालिका ने कचरे के समाधान का नया तरीका निकाला है कचरा टैक्स ,जो लोगो से वसूल किया जायेगा ,और इसके लिए प्लान तैयार किया है दादरी नगर पालिका ने शहरवासियों से कचरा टैक्स वसूलने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। नगर पालिका ने तय कर लिया है कि यदि लोगों ने कचरा टैक्स नहीं भरा तो नगर पालिका बीस गुना जुर्माना वसूल करेगी। ऐसा ही एक आदेश दादरी नगर पालिका की अधिशासी अभियंता ने अपने वाट्सएप ग्रुप पर डालकर लोगों को नगर पालिका के निर्णय से अवगत कराया है दादरी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि दादरी नगर पालिका शासन के आदेशानुसार घर-घर से कूड़ा संग्रहण करा रही है। कूड़ा संग्रहण यूजर चार्ज उपविधि 2017 उप्र बजट में प्रकाशन के बाद 13 जनवरी 2018 से लागू किया गया है। नगर पालिका अक्टूबर 2017 से लोगों के घरों से नि:शुल्क कूड़ा संग्रहण करा रही है। फरवरी 2018 से कूड़ा संग्रहण के लिए यूजर चार्ज उपविधि 2017 अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन मई को दादरी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों की सर्वसम्मति से यूजर चार्ज समाप्त करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस मामले में शासन का अंतिम निर्णय प्राप्त होने तक यूजर चार्ज की वसूली किसी भी तरह समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यूजर चार्ज हर माह जमा कराए, अन्यथा बीस गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।

Share