जनपद पुलिस द्वारा 15 दिवसीय महिला सशक्तिकर ण हेतु जागरूकता अभियान


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से 5 मई तक जनपद स्तर पर 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु दो महिला पुलिस की टीम का गठन किया गया है। एक टीम की इन्चार्ज निरीक्षक मोनिका चौहान एवं द्वितीय टीम की इन्चार्ज निरीक्षक सीता सिंह हैं ।उनके नेतृत्व में 4 अप्रैल को ग्राम लखना वाली थाना क्षेत्र सूरजपुर में लगभग 40 महिलाओं के समूह को महिला सशक्तिकरण ,महिला संबंधित समस्या के निराकरण एवं अपराधो की रोकथाम हेतु विभिन्न संस्थाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य करनेवाले समाज सेवी संगठन की सहभागिता से गांव का भ्रमण कर महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराध के बारे में महिला समूहों को महिलाओं से सम्बंधित कानूनी प्रावधान जैसे उत्तर प्रदेश की विभिन्न हेल्पलाइन यूपी 100 वूमेन पावर लाइन 1090 ट्विटर सेवा पोर्टल तथा घरेलू हिंसा ,यौन उत्पीड़न ,बलात्कार ,छेड़छाड़ से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

Share