यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शै लेन्द्र भाटिया को मिला ‘शोभना सम्मान’!

(15/04/2018) ग्रेटर नॉएडा :

यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया को उनके प्रथम कविता संग्रह ‘सफ़ेद कागज़’ के लिये शोभना सम्मान से अलंकृत किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण सम्मान समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री डॉ नरेन्द्र कोहली द्वारा यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया । शोभना वेलफेयर सोसायटी साहित्य, समाज और प्रशासन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष सम्मानित करती है।यह समारोह पी जी डी ए वी कॉलेज नेहरू नगर नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह सम्मान डॉ नरेन्द्र कोहली और देवेन्द्र जैन सेवानिवृत जिला जज द्वारा मलय जैन प्रसिद्ध व्यंगकार, विवेक त्रिपाठी, एडिशनल डायरेक्टर टेक्नीकल एजुकेशन, डॉ रविन्द्र कुमार गुप्ता, प्रधानचार्य पी जी डी ए वी कॉलेज, शोभना तोमर अध्यक्षा शोभना वेलफेयर सोसाइटी, सुरेश सिंह तोमर संयोजक, साहित्यकार सुमित प्रताप सिंह, लेखक गौरव त्रिपाठी आदि की उपस्थिति में दिया गया।

ज्ञातव्य हो की शैलेन्द्र भाटिया की कविता संग्रह’सफेद कागज़’ का विमोचन गत वर्ष अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने किया था। रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित कविताओ के इस संग्रह पर इसके पूर्व शैलेन्द्र भाटिया को ‘तथागत विशिष्ट सृजन सम्मान’ और औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि द्वारा ‘कीर्ति सम्मान’ प्रदान किया जा चुका है। भाटिया जी को गत वर्ष लोकसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भी सम्मान प्रदान किया गया था।

Share